उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

जूना अखाड़ा में नवनियुक्त महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी का स्वागत, अखाड़ा परिषद ने दिया आशीर्वाद

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के आनंद भैरव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी महाराज तथा परिषद की कार्यकारिणी ने नवनियुक्त महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी इस मुहिम को मजबूती देने के उद्देश्य से उनकी शिष्या यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को महामंडलेश्वर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद सनातन धर्म की रक्षा के प्रयासों में सहयोग और समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म और संत समाज के समक्ष विभिन्न चुनौतियां हैं। ऐसे में धर्म की रक्षा के लिए कार्य करने वालों को संरक्षण, सहयोग और समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के मार्गदर्शन में उनके बताए उद्देश्यों के लिए कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी एवं यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने उपस्थित संतों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button