उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कनखल झंडा चौक के सौंदर्यीकरण से व्यापारियों को नहीं होगी परेशानी: डा. विशाल गर्ग

कनखल के ऐतिहासिक झंडा चौक के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण को लेकर व्यापारियों में फैली आशंकाओं के बीच प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट की।

जिला अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और कनखल शहर अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने बताया कि झंडा चौक का विकास उसकी धार्मिक एवं ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी तथा न तो किसी प्रकार की तोड़फोड़ होगी और न ही अधिग्रहण किया जाएगा।

डा. विशाल गर्ग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि गंगा कॉरिडोर और झंडा चौक सौंदर्यीकरण जैसी योजनाएं क्षेत्र के विकास के साथ-साथ व्यापारियों और आम जनता के हित में हैं। उनका कहना था कि सौंदर्यीकरण से कनखल की धार्मिक पहचान और अधिक मजबूत होगी तथा यातायात व्यवस्था में सुधार होने से जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।

बैठक के दौरान अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने भी व्यापारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के दौरान उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button