उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

मसूरी पहुंचीं अभिनेत्री संगीता बिजलानी, बोलीं— बादलों के ऊपर तैरकर पहुंचने जैसा अहसास

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी रविवार को मसूरी पहुंचीं। मसूरी के सुहावने मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत संगीता बिजलानी ने कहा कि यहां पहुंचकर ऐसा महसूस हुआ जैसे वह बादलों के ऊपर तैरकर आई हों।

उन्होंने कहा कि मसूरी का मनमोहक मौसम, हरियाली और शांत वातावरण बेहद सुकून देने वाला है। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती की सराहना करते हुए कहा कि यहां का वातावरण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। उनके मसूरी पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button