उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

डा. विशाल गर्ग भाजपा प्रचार साहित्य विभाग के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता डा. विशाल गर्ग को पार्टी के प्रचार साहित्य विभाग का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर डा. गर्ग ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

डा. गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। चारधाम यात्रा का सफल संचालन हो रहा है और कुंभ मेला-2027 की तैयारियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कुंभ मेला दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न होगा।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है और देश-विदेश के लोग यहां की संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत से प्रभावित हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button