उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बदरीनाथ धाम में दान में मिली एंबुलेंस और टेंपो ट्रैवलर लापता, दान घोटाले के बीच उठे सवाल

बदरीनाथ धाम में दान में मिली एंबुलेंस और टेंपो ट्रैवलर के गायब होने का मामला सामने आने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। दान में मिले इन वाहनों का रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं होने से मामले ने तूल पकड़ लिया है। यह प्रकरण ऐसे समय सामने आया है, जब बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच पहले से जारी है।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं द्वारा बीकेटीसी को सेवा कार्यों के लिए एंबुलेंस और टेंपो ट्रैवलर दान किए गए थे, लेकिन वर्तमान में इन वाहनों का कोई स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं है। इसे लेकर संबंधित अभिलेखों और वाहनों के उपयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग तेज हो गई है।

उल्लेखनीय है कि बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए राज्य सरकार और बीकेटीसी दोनों स्तर पर जांच समितियां गठित की गई हैं। ऐसे में दान में मिले वाहनों का मामला सामने आने से मंदिर समिति की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button