उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

देहरादून में 11 से 15 जुलाई तक होगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे शुभारंभ

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 15 जुलाई तक देहरादून के परेड ग्राउंड में पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन 11 जुलाई को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

महोत्सव में देशभर के पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और विरासत शिल्प से जुड़े लगभग 150 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें करीब 40 प्रतिशत स्टॉल उत्तराखंड के स्थानीय कारीगरों के होंगे। इसके अलावा 20 फूड स्टॉलों पर गढ़वाली, कुमाऊँनी, राजस्थानी, महाराष्ट्रीयन और लखनवी सहित विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी आगंतुकों को मिलेगा।

आयोजन के दौरान लाइव शिल्प प्रदर्शन, खरीदार-विक्रेता संवाद, उद्यमिता एवं डिजिटल मार्केटिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं सांस्कृतिक संध्याओं में गजल गायक तलत अजीज, ज्योति नूरां, किशन महिपाल, माया उपाध्याय, विवेक नौटियाल, लोक बैंड पांडवाज़ और पंजाबी गायक परमिश वर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आम जनता के लिए निशुल्क खुला रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button