ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे। हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय लोगों और बच्चों ने उनका स्वागत किया। बच्चों द्वारा पैर छूने पर सीएम योगी ने उन्हें स्नेहपूर्वक दुलारा।
दौरे के दौरान सीएम योगी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि वह मंदिर उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।
यमकेश्वर क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं। स्थानीय लोगों में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।




