उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में आयोजित हुआ।

भाजपा में शामिल होने वालों में मीना शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस एवं पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका), दर्शन लाल आर्य (घनसाली से पूर्व विधायक प्रत्याशी) और लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, सेवा दल के महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, श्वेता शर्मा, रिंकू बिष्ट समेत कई अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आगामी चुनावों से पहले इस तरह के दलबदल को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि भाजपा इसे संगठन विस्तार के रूप में देख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button