उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद बदला 14 लाख की लूट की जांच का सर्किल, एसपी देहात जया बलूनी को मिली जिम्मेदारी

पटेलनगर क्षेत्र में हुई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी बदल दी है। अब मामले की विवेचना सिटी सर्किल के बजाय देहात सर्किल से कराई जाएगी। एसपी देहात जया बलूनी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, सात नवंबर को छोटी दिवाली के दिन पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास 14 लाख रुपये की लूट हुई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की थी। पुलिस अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 3.02 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बजरंग दल का कार्यकर्ता सिद्धांत बड़ोनी भी शामिल है।

सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया था। शनिवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच किसी दूसरे अधिकारी से कराने की मांग भी उठाई थी।

प्रदर्शन और विवाद के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मामले की जांच सिटी सर्किल से हटाकर देहात सर्किल को सौंपने का निर्णय लिया। अब एसपी देहात जया बलूनी के निर्देशन में मामले की आगे की विवेचना होगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button