उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति ने विधि-विधान से किया विसर्जन, अगले वर्ष और भव्य आयोजन का लिया संकल्प

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति की ओर से भागीरथ महोत्सव मेले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन करने के बाद धूमधाम से विसर्जन किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होकर मां दुर्गा को विदाई दी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फूल-मालाओं से सजी मां की गाड़ी के साथ भक्तजन भजन गाते और झूमते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।

विसर्जन की प्रक्रिया पंडित शिवनारायण शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संपन्न कराई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मनोज यादव मुख्य यजमान रहे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर भागीरथ महोत्सव मेले में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजन और गरबा कार्यक्रम आयोजित करना समिति की महत्वपूर्ण पहल रही है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना और गरबा आयोजन को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा।

मेले में झूले, दुकानें और सांस्कृतिक मंच आकर्षण का केंद्र

भेल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर आयोजित भागीरथ महोत्सव मेले में आकर्षक झूले, विभिन्न सामानों की दुकानें और स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मेले में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए भव्य सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया गया है।

समिति के सचिव परमाल सिंह ने हरिद्वारवासियों से मेले में पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक संतोष साहू ने अभिभावकों से अपने बच्चों की प्रतिभा प्रदर्शित कराने के लिए समिति से संपर्क करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समिति के सचिव परमाल सिंह, उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक संतोष साहू, रविंद्र यादव, रामचंद्र यादव, विनोद शाक्य, राजीव शर्मा, आशीष शुक्ला, सुनील कुमार प्रजापति, हिमांशु सैनी, विजय शंकर चौबे, राकेश रोशन, मनोज मांझी, हरिकेश विश्वकर्मा, नवनीत और हरीश साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button