विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग की ओर से संचालित संस्कारशालाओं की आचार्या बहनों का संस्कारशाला आचार्या दक्षता वर्ग प्राचीन श्री अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राकेश कंसल ने की, जबकि संचालन जिला सेवा प्रमुख रवि चौहान ने किया।
दक्षता वर्ग में प्रांत टोली सदस्य रवि भूषण जोशी, अरुण कुमार गुप्ता और पूजा नौटियाल ने मार्गदर्शन दिया। इस दौरान हरिद्वार नगर में संचालित विभिन्न संस्कारशालाओं के पालक बंधुओं और आचार्या बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आनंद पाल, सीमा अग्रवाल, सुमन लता मित्तल, अजय कुमार कंसल, आशीष धारीवाल और शोभना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आचार्या बहनों में याचना ढींगरा, स्नेहा, रचना राजपूत, मनीष पांडे, कविता श्रीवास्तव और किरण सहित अन्य ने सहभागिता की। कार्यक्रम की व्यवस्था संस्कारशाला समन्वयक मंजू नौटियाल ने संभाली।
वर्ग में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। संस्कारशाला में बच्चों के शैक्षिक, नैतिक और संस्कारपूर्ण विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।




