केदारनाथ धाम की यात्रा पर मौसम का असर जारी है। शुक्रवार को चीरबासा के पास पैदल मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गौरीकुंड से केदारनाथ की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया। मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। लगातार बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
प्रशासन की ओर से यात्रियों से मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है। मार्ग के बाधित होने से यात्रा व्यवस्था प्रभावित हुई है। टीमें मार्ग को सुरक्षित बनाने और आवाजाही बहाल करने में जुटी हैं। मौसम अनुकूल होने पर मार्ग को जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि केदारनाथ पैदल यात्रा का मार्ग गौरीकुंड से शुरू होकर करीब 14 किलोमीटर लंबा है।




