दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारी केवल व्यापार तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, सम्मान और सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि मजबूत व्यापार मंडल ही व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन और प्रशासन तक पहुंचा सकता है।
कार्यक्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार, लक्सर विधायक शहजाद अली, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, जिला महामंत्री योगेश भारद्वाज, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।




