उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता प्रकाश वाजपेयी का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता प्रकाश वाजपेयी का निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश के रंगमंच और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश वाजपेयी ने रंगमंच और अभिनय के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रकाश वाजपेयी के निधन पर साहित्य, रंगमंच और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button