उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

निर्मोही अखाड़े का अखाड़ा परिषद को समर्थन, चारों कुंभ मौजूदा परिषद के नेतृत्व में कराने पर सहमति

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर जारी विवाद के बीच श्री पंच निर्मोही अणी अखाड़े ने मौजूदा परिषद के समर्थन का ऐलान किया है। उज्जैन में मंगलवार को आयोजित अखाड़े की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी नासिक, हरिद्वार, उज्जैन और प्रयागराज कुंभ मेले मौजूदा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नेतृत्व में ही संपन्न कराए जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने की। उन्होंने कहा कि सभी परंपराओं के संतों के बीच व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। परिषद पूरी तरह सक्रिय है और सभी अखाड़ों को साथ लेकर कुंभ की तैयारियां आगे बढ़ाएगी।

निर्मोही अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद साधु-संतों की सर्वोच्च संस्था है। उन्होंने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविंद्र पुरी महाराज और महामंत्री हरि गिरि महाराज के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि निर्मोही अखाड़ा आगामी सभी कुंभ मेलों के शाही स्नान में परिषद के नेतृत्व में ही भागीदारी करेगा।

बैठक में आनंद अखाड़ा, जूना अखाड़ा, बड़ा उदासीन अखाड़ा, निर्मल अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और आव्हान अखाड़ा सहित विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत भी मौजूद रहे।

निर्मोही अखाड़े के इस फैसले को अखाड़ा परिषद के लिए बड़ी मजबूती माना जा रहा है। परिषद को एक और प्रमुख अखाड़े का खुला समर्थन मिलने से आगामी कुंभ मेलों के संचालन को लेकर उसकी स्थिति और सशक्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button