उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

रोटरी नव वर्ष पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा ने हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा ने रोटरी नव वर्ष के अवसर पर हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का विधि-विधान से पूजन किया और समाज सेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. रीटा कालरा ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

समाजसेवी एवं रोटरी सदस्य डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि रोटरी सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों से ओतप्रोत एक वैश्विक संगठन है। रोटरी परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

गंगा पूजन के उपरांत रोटरी सदस्यों ने नव वर्ष के अवसर पर सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प को दोहराते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

हरकी पैड़ी पर रोटरी नव वर्ष के अवसर पर मां गंगा का पूजन करतीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा एवं उपस्थित रोटरी सदस्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button