उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

वीबी-जी रैम-जी योजना लागू, उत्तराखंड में मजदूरी 48 रुपये बढ़ी

उत्तराखंड में एक जुलाई से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी-जी रैम-जी) योजना लागू हो गई है। योजना के लागू होने के साथ ही राज्य के ग्रामीण श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब श्रमिकों को 252 रुपये के स्थान पर 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी।

ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार राज्य में योजना के संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के 7.58 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के तहत रोजगार के साथ ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास, जल संरक्षण, कृषि, आजीविका संवर्धन और आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नई योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button