उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने गुरुवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की आशंका जताते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आपदा से निपटने की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।

लगातार बारिश से प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चारधाम यात्रा मार्गों सहित संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button