उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

4 से 30 जुलाई तक चलेगा ‘सेवा पखवाड़ा’, योजनाओं से जोड़ने को लगेंगे विशेष शिविर

केंद्र एवं राज्य सरकार की ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ थीम पर जनपद में 4 से 30 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 15 दिवसीय विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। शासन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। 4 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ होगा और मुख्यमंत्री के संबोधन का ऋषिकेश से सभी जनपदों में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

पखवाड़े के दौरान रोजगार एवं स्वरोजगार, नई सरकारी योजनाएं, सड़क-रेल-रोपवे सहित आधारभूत संरचना, उद्योग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, महिला एवं युवा कल्याण, सैनिक कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विषयों पर प्रतिदिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा चिकित्सा एवं दिव्यांग शिविर, महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य शिविर, रोजगार मेले, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय प्रदर्शनियां, ऑन-द-स्पॉट आवेदन एवं पंजीकरण, कौशल विकास मार्गदर्शन तथा डिजिटल सरकारी सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्व विभाग लंबित मामलों के निस्तारण के लिए ‘समाधान समारोह-विशेष लोक अदालत’ भी आयोजित करेगा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button