मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि 21 जून को आयोजित होने वाले नीट यूजी री-टेस्ट को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।
गौरतलब है कि देशभर में नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।




