उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

शाहजहांपुर स्टेशन पर किलेबंदी टिकट जांच अभियान, 172 मामलों में ₹76,250 वसूले

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा गुरुवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के साथ-साथ रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता सुनिश्चित करना रहा।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए आठ टिकट जांच कर्मियों ने रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से 17 ट्रेनों की सघन जांच की।

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 52 मामलों से ₹30,250, अनियमित यात्रा के 114 मामलों से ₹44,900 तथा गंदगी फैलाने के छह मामलों से ₹1,100 की वसूली की गई। इस प्रकार कुल 172 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे ने ₹76,250 का राजस्व अर्जित किया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर यात्रा करें, रेलवे के नियमों का पालन करें तथा स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button