उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

हरिद्वार में सवर्ण समन्वय समिति की बैठक, “राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा” गठन का प्रस्ताव पारित

भोलगिरी रोड स्थित गीता भवन में सवर्ण समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता ग्वालियर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा ने की।

बैठक में जन सामान्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर तिवारी, एडवोकेट राजेन्द्र पाण्डेय, परिवर्तन शुक्ला, अधीर कौशिक, बालकृष्ण शास्त्री और विनोद प्रसाद नौटियाल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जुगल किशोर तिवारी ने देश में “राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा” के गठन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि मोर्चे की अध्यक्षता अनिल कुमार मिश्रा करें, पूर्व न्यायाधीश चंद्रभूषण पांडे को संयोजक तथा पंकज त्रिपाठी को प्रवक्ता बनाया जाए। इस प्रस्ताव को उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय सवर्ण मोर्चा देशभर में सक्रिय होकर इंडी और एनडीए गठबंधनों से अलग विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों को अपने मंच से जोड़ेगा। वक्ताओं ने जाति आधारित नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि समाज को विभाजित करने वाली व्यवस्थाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी।

भविष्य की रणनीति पर चर्चा करते हुए यह भी तय किया गया कि आवश्यकता पड़ने पर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मोर्चा सक्रिय भागीदारी करेगा। इसके साथ ही सवर्ण आयोग के गठन, गाय को राष्ट्र माता घोषित करने तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में अगली बैठक नई दिल्ली में आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के प्रमुखों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button