उत्तर प्रदेशउत्तराखंडऋषिकेशकुमाऊँ मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिक

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर बैठक, संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर, रानीपुर, थानाध्यक्ष सिडकुल तथा यातायात पुलिस के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अतिक्रमण की समस्या के स्थायी समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आधुनिक तकनीक के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा नागरिकों को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button