उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भर्ती कैलेंडर से नाराज युवा, प्रमुख परीक्षाओं का नहीं मिला शेड्यूल

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए भर्ती कैलेंडर से युवा वर्ग में नाराजगी देखने को मिल रही है। जारी कैलेंडर में अधिकांश फोकस प्रवक्ता (लेक्चरर) भर्तियों पर रखा गया है, जबकि बहुप्रतीक्षित पीसीएस, लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, एई और जेई जैसी महत्वपूर्ण भर्तियों का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

आयोग ने वर्षभर में कुल 22 भर्तियों का जिक्र किया है, जिनमें से 16 परीक्षाएं केवल प्रवक्ता पदों के लिए निर्धारित हैं। इससे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

कैलेंडर के अनुसार 21 अप्रैल से 6 दिसंबर तक विभिन्न परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसमें पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल और पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक कराई जाएगी, लेकिन नई भर्तियों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

युवाओं का कहना है कि जिन भर्तियों का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, उनका जिक्र न होना चिंता का विषय है। वहीं आयोग ने कुछ तिथियां आरक्षित रखी हैं, जिससे भविष्य की परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है।

इस स्थिति को लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष है और वे स्पष्ट व संतुलित भर्ती कैलेंडर की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button