उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

राजा गार्डन व्यापार मंडल की नई इकाई गठित

हरिद्वार, 16 मार्च। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की राजा गार्डन इकाई का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवगठित इकाई में अभिषेक चौहान को अध्यक्ष, पंकज बागड़ी को महामंत्री, राकेश सैनी को कोषाध्यक्ष, आदित्य व चंदन सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सचिन शर्मा को संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग और तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है। सभी पदाधिकारी मिलकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीददारी के बढ़ते चलन से स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष व्यापारियों का पक्ष रखा जाएगा।

डॉ. गर्ग ने कहा कि व्यापारी करों का भुगतान कर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, इसलिए सरकार को भी उनके हितों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से व्यापारियों को हो रही परेशानी के समाधान के लिए प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों से वार्ता कर राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि व्यापारी हमेशा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान में सहयोग करते हैं। कुंभ मेले को सफल बनाने में भी व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस दौरान अरविंद त्यागी और गर्व बत्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक चौहान और महामंत्री पंकज बागड़ी ने सभी को साथ लेकर व्यापारी हितों में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button