उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कानपुर में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न

कानपुर, 16 मार्च। आईआईटी सोसाइटी, गोपालपुरम कानपुर में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्राह्मण भूषण अधिवक्ता प्रेमचंद झा के सानिध्य में संपन्न हुआ, जो गोवर्धन पीठ पुरी के पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य के कृपा पात्र शिष्य हैं।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रेमचंद झा ने सनातन मान-बिंदुओं की रक्षा के लिए गोवर्धन पीठ पुरी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा, सत्संग, स्वाध्याय और संगोष्ठियों के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित कर भव्य भारत के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चार धामों की रक्षा के लिए आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान पुरी शंकराचार्य भी आदि शंकराचार्य के पदचिह्नों पर चलते हुए सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए वर्ष में 250 से अधिक दिन भारत और नेपाल में यात्रा कर लोगों को जागरूक करते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके प्रवचनों को “गोवर्धन मठ पुरी” के यूट्यूब चैनल पर सुना जा सकता है तथा उन्होंने विभिन्न विषयों पर लगभग 200 ग्रंथों की रचना भी की है।

संगोष्ठी में उपस्थित लोगों ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बद्री विशाल अवस्थी, पी.एस. परिहार, एस. शुक्ला, उमाशंकर तिवारी, संदीप मिश्रा, लालजी वाजपेई, के. वाजपेई, ए.के. दीक्षित, राजेश यादव, सोनी दीक्षित, नीलम बाजपेई, पुनीता अवस्थी और सुमन सिंह सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button