गहरौली, 16 मार्च। श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ‘दादा श्री’ ने अमर शहीद प्रदीप शर्मा के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार के साथ श्री परिवार हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
ज्ञात हो कि ग्राम गहरौली के वीर जवान प्रदीप शर्मा 7 मार्च 2026 को अरुणाचल प्रदेश में अपनी पोस्ट पर जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिस वाहन में उनकी टुकड़ी सवार थी, वह दुर्गम पहाड़ी रास्तों में फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे प्रदीप शर्मा वीरगति को प्राप्त हो गए।
प्रदीप शर्मा अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो छोटी बेटियां, एक बेटा तथा वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं। उनके बलिदान से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
इस दौरान मनोज द्विवेदी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर आकर्षण द्विवेदी, सूरज मिश्रा, अमन बाजपेयी, सौरभ सिंह, प्रशांत द्विवेदी, राजा शुक्ला, नीरज मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी, अंशु, सुनील त्रिवेदी, लोकनाथ त्रिवेदी, संतोष पांडेय, धीरज त्रिवेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।




