उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

वृक्षारोपण संग 5 किमी दौड़, पर्यावरण और स्वास्थ्य का दिया संदेश

आर्य समाज, सेक्टर-1, बीएचईएल में वसुधैवनीडम् फाउंडेशन एवं रन क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे संस्था अध्यक्ष आचार्य योगेंद्र मेधावी एवं मुख्य अतिथि वसुधैवनीडम् के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रतियोगिता में बच्चों के साथ युवाओं व युवतियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर बंजर भूमि पर फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि विचारों की शुद्धता ही उत्तम कर्म का आधार है। देहरादून से आईं बहन भैरवी ने कार्यक्रम की सामाजिक एवं सांस्कृतिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में ऋषिमन चंदवानी, विशाल सैनी, सूर्या बिष्ट, शेर सिंह सैनी, किशन कुमार चंदवानी, अर्चित चंदवानी, अर्जुन भारद्वाज, सचिन तिवारी, मदन सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button