नई दिल्ली। चिप उद्योग की दिग्गज कंपनी Nvidia ने घोषणा की है कि वह अपने साझेदार Intel में 5 अरब डॉलर निवेश करेगी।
इस निवेश के जरिये Intel के सामान्य शेयरों को प्रति शेयर 23.28 डॉलर की दर पर खरीदा जाएगा। लेकिन इस सौदे को औपचारिक मंज़ूरी (रेग्युलेटरी अप्रूवल) मिलना बाकी है।
दोनों कंपनियों का उद्देश्य है कि मिलकर AI इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्सनल कंप्यूटर से जुड़े नए प्रोडक्ट विकसित किये जाएँ। नए डेटा सेंटर और पीसी-परियोजनाओं के माध्यम से ये साझेदारी तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूत करेगी।
Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक साझेदारी है, जिससे Nvidia का AI और एक्सीलरेटेड कंप्यूटिंग स्टैक Intel के CPUs और x86 प्लेटफ़ॉर्म के साथ जुड़ सकेगा।
घोषणा के तुरंत बाद Intel के शेयरों में प्री-मार्केट ट्रेडिंग में लगभग 30% की तेजी देखी गई, जबकि Nvidia के शेयरों में करीब 3% की बढ़त हुई।




