बुलंदशहर से तिलक ब्रिज और दिल्ली से बरेली जाने वाली कुछ ट्रेनों के रद्द होने की अवधि बढ़ा दी गई है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 64567 (बुलंदशहर-तिलक ब्रिज मेमू) और 64568 (तिलक ब्रिज-बुलंदशहर मेमू), जिन्हें पहले 23 फरवरी 2025 तक रद्द किया गया था, अब 5 मार्च 2025 तक निरस्त रहेंगी।
इसके अलावा, कोहरे के कारण पहले 28 फरवरी तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 54076 (दिल्ली-बरेली पैसेंजर) अब 5 मार्च तक नहीं चलेगी। वहीं, 54075 (बरेली-दिल्ली पैसेंजर), जिसे पहले 1 मार्च तक रद्द किया गया था, अब 6 मार्च 2025 तक निरस्त रहेगी।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले रेलवे से जानकारी प्राप्त करें।
— वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेलवे