नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में भूगोल विभाग द्वारा वार्षिक कार्यक्रम ‘जियोटाइम 2025’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन, सौर ऊर्जा की चुनौतियां और जल संरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अमर उजाला ने नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाई।
‘विकसित भारत 2047’ थी थीम
यह आयोजन ‘हरित संक्रमण और जलीय समता: विकसित भारत 2047’ विषय पर आधारित था। इसे जल शक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय जल मिशन, गैस प्राधिकरण इंडिया, राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान और अन्य संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया।
विशेषज्ञों ने जलवायु संकट पर दी अहम जानकारी
कार्यक्रम में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की वैज्ञानिक संगीता कस्तुरे ने जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की। साथ ही, आईएफएस अभय कुमार, आरके ग्लोबल (दुबई) प्रमुख संदीप एस राठौड़, वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त कमिश्नर अर्जुन मीणा और अतिथि हरमनप्रीत सिंह ने जल संरक्षण और सौर ऊर्जा को लेकर विचार साझा किए।