उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 की मतगणना तेज़ी से जारी है। प्रदेशभर में कुल 54 मतगणना केंद्रों पर 6366 कर्मियों की तैनाती की गई है। शुरुआती नतीजों में हरिद्वार से मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल 3000 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही हैं।
हरबर्टपुर नगर पालिका के वार्ड सभासद परिणाम:
वार्ड 1: भाजपा प्रत्याशी नेहा विजयी
वार्ड 2: भाजपा के सुरजीत सिंह बग्गा
वार्ड 3: कांग्रेस की अर्चना नेगी
वार्ड 4: भाजपा प्रत्याशी विनोद कश्यप
वार्ड 5: भाजपा के राजेंद्र पटेल
वार्ड 6: निर्दलीय सुबीर कुमार
वार्ड 7: निर्दलीय सरिता राणा थापा
वार्ड 8: निर्दलीय मेघश्याम शर्मा
वार्ड 9: कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़
हरिद्वार में भाजपा का प्रदर्शन शानदार
हरिद्वार में अब तक हुई मतगणना में भाजपा का प्रदर्शन मजबूत नजर आ रहा है। मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल ने 3000 वोटों की बढ़त बनाई है।
प्रदेशभर से आ रहे नतीजों में भाजपा के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें।