उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशहरिद्वार

संघ नींव में विसर्जित पुष्प’ प्रदर्शनी में दिखी संघ की ‘अतीत से वर्तमान’ तक की यात्रा 

पश्चिमी उप्र एवं उत्तराखंड का 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग—प्रथम शुरू

गाजियाबाद। देशभर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैचारिक प्रभाव बढ़ने के साथ ही नागरिकों के बीच में संघ और उसके कार्यक्षेत्र के बारे में जानने समझने की ललक बढ़ती जा रही है। आज नागरिक विभिन्न विषयों पर संघ के विचार तथा इसकी कार्यप्रणाली से परिचित होना चाहते हैं। आम नागरिकों को संघ और इसके कार्यक्षेत्र के बारे में अनुकरणीय व महत्वपूर्ण जानकारी देती एक प्रदर्शनी का शनिवार को नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उप्र एवं उत्तराखंड क्षेत्र के विकास वर्ग-प्रथम में शुभारंभ किया गया। वर्ग एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन पश्चिमी उप्र एवं उत्तराखंड के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध नागरिक, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन व मातृशक्ति विद्या मंदिर पहुंचे।

 

तेजोमय प्रतिबिम्ब तुम्हारे (संघ नींव में विसर्जित पुष्प) इस विषय पर लगी प्रदर्शनी में एक सामाजिक–सांस्कृतिक संगठन होते हुए भी संघ ने भारतीय समाज को राष्ट्रभाव की ओर कैसे परिवर्तित किया है और संघ स्थापना से लेकर वर्तमान तक की स्वयंसेवक पीढ़ी ने समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जो अनुकरणीय कार्य किए, यह सब चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। प्रदर्शनी में वर्ष 1925 में पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा संघ स्थापना से लेकर वर्तमान तक के सरसंघचालकों के जीवनवृत्त को पूर्ण जानकारी के साथ चित्रों पर उकेरा गया है। साथ ही भारतवर्ष में प्रत्येक राज्य एवं प्रत्येक जिले में संघ अपनी 57,000 से अधिक शाखाओं के माध्यम से किस प्रकार सामाजिक कार्य कर रहा है, इसे भी दर्शाया गया है। संघ के स्वयंसेवक समाज में 1.50 लाख सेवा कार्य कर रहे हैं, इसकी भी प्रदर्शनी में जानकारी प्राप्त कर आगन्तुक अभिभूत दिखायी दिए।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने देश को आजाद कराने में भी अपनी भूमिका निभाई है। स्वयंसेवकों द्वारा प्राकृतिक आपदाओं में की गयी सहायता, कश्मीर की समस्या या आतंकवाद हर समस्या में संघ राष्ट्र के साथ-साथ खड़ा है, इसकी झांकी प्रदर्शनी में देखने को मिली। साहित्य, संगीत, कला, विज्ञान, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, मातृशक्ति, स्वरोजगार आदि क्षेत्रों में स्वयंसेवकों द्वारा विविध संगठनों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में वर्ग में लगी प्रदर्शन के माध्यम से जानकारी देने का प्रयास किया गया है।

 

वर्ग के पालक एवं पश्चिमी उप्र एवं उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख पद्म सिंह ने बताया कि हर समाज में देशभक्त, अनुशासित, चरित्रवान और नि:स्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों की आवश्यकता रहती है। संघ ऐसे लोगों को तैयार कर उनको संगठित करने का कार्य करता है। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में हमारा देश सर्वश्रेष्ठ हो, आथिक दृष्टि से वह स्वावलंबी और सम्पन्न हो, इसके लिए संघ संपूर्ण समाज को संगठित करने का प्रयास करता है और कार्यकर्ता विकास वर्ग इसका एक सोपान है। वर्ग में आयोजित प्रदर्शनी समाज को एक दृष्टि देती है कि भारत का जीवन एक प्राचीन विचार है, एक चिंतन है। यह जीवन दृष्टि एकात्म और सर्वांगीण है और यही जीवन दृष्टि भारत की पहचान है।

 

पद्म सिंह ने बताया कि 20 दिवसीय वर्ग 26 मई से 16 जून तक आयोजित होगा। संस्कार की इस पाठशाला में पश्चिम उप्र (ब्रज, मेरठ एवं उत्तराखण्ड) से लगभग 300 स्वयंसेवक राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ शारीरिक, बौद्धिक, अनुशासन, व्यवस्था और संस्कार का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वर्ग में समय-समय पर अन्य विषयों पर प्रदर्शनी का आम नागरिक अवलोकन कर सकेंगे। प्रदर्शनी के उद्घाटन में प्रमुख क्षेत्राधिकारी आनंद (संपर्क प्रमुख), नरेश (शारीरिक प्रमुख), तपन (सह प्रचार प्रमुख), चंद्र शेखर (गौ सेवा प्रमुख), वर्ग के व्यवस्था प्रमुख योगेंद्र, सह व्यवस्था प्रमुख नवीन एवं मनमीत आदि बंधु उपस्थित रहे।

प्रचार टोली

अखिलेश 9818664610

अमित 7042901100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button