उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

जमालपुर कला से रिंग रोड अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग तेज

जमालपुर कला से रिंग रोड अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री एवं हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष विपिन चौधरी ने मेला अधिकारी एवं हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की उपाध्यक्ष सोनिका से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को सड़क पर बढ़ते यातायात के दबाव और स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए सड़क के विस्तारीकरण की मांग उठाई।

विपिन चौधरी ने बताया कि जमालपुर कला से रिंग रोड अंडरपास तक जाने वाली सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई महज तीन मीटर होने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। संकरी सड़क के चलते जाम की स्थिति बनने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वह पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी अवगत करा चुके हैं। अब संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर सड़क के चौड़ीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

कुंभ कार्यों के साथ चौड़ीकरण का प्रस्ताव

विपिन चौधरी ने सुझाव दिया कि कुंभ मेले की तैयारियों के तहत क्षेत्र में चल रहे सड़क संबंधी कार्यों के साथ ही जमालपुर कला से रिंग रोड अंडरपास तक सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़ाई बढ़ाने पर विचार किया जाए। इससे सड़क की उपयोगिता बढ़ेगी और भविष्य में यातायात के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान ही सड़क चौड़ीकरण की योजना पर अमल करने से क्षेत्रवासियों को भविष्य में बार-बार निर्माण कार्यों से होने वाली परेशानी से भी बचाया जा सकता है।

जनसुरक्षा और सुविधा से जुड़ा है मामला

विपिन चौधरी ने अधिकारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क विस्तारीकरण के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने और जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होगा तथा दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button