उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ बरगद रोपण अनिवार्य करने की मांग

भारतीय वृक्ष न्यास (ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया) ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पौधारोपण अनिवार्य किए जाने की मांग उठाई है। संस्था के अध्यक्ष एवं हरितऋषि डॉ. विजयपाल बघेल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर लाल किले से राष्ट्र के नाम संबोधन में बरगद रोपण का संदेश देने का आग्रह किया है।

डॉ. बघेल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते वैश्विक तापमान जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। यदि प्रत्येक ध्वजारोहण स्थल पर बरगद का पौधा लगाया जाए तो पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय भावना को भी मजबूती मिलेगी।

हरित सत्याग्रह’ अभियान के मुख्य संयोजक ग्रीनमैन बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय वृक्ष का पौधारोपण एक प्रेरक पहल साबित होगी। उन्होंने देशभर में इस संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील करते हुए कहा कि इससे “हरित भारत-हर्षित भारत” के संकल्प को नई दिशा मिलेगी और “बरगद क्रांति” का अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button