उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

ओक ग्रोव स्कूल के पास रेलवे भूमि पर अतिक्रमण रोकने को वरिष्ठ अधिकारियों का निरीक्षण

ओक ग्रोव स्कूल, झड़ीपानी स्थित रेलवे भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के प्रयासों को गंभीरता से लेते हुए उत्तर रेलवे मुख्यालय और मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रेलवे भूमि की सुरक्षा, अतिक्रमण रोकने के उपायों तथा स्कूल परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में कुछ अज्ञात लोगों ने रेलवे भूमि पर अवैध रूप से पिलर लगाकर सीमा निर्धारित करने का प्रयास किया था। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध पिलरों को हटाया और भूमि को पुनः रेलवे के कब्जे में लिया। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अनधिकृत निर्माण रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। रेलवे प्रशासन ने सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

निरीक्षण दल में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अरविंद नौटियाल, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता अतुल कुमार तथा रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button