उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कथित पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरा पासी चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी ने किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन में न्याय पंचायत अध्यक्ष गौरव पटेल (सागरखेड़ा), फारूक राना सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button