प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के अभ्यर्थियों ने रविवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लंबे समय से लंबित प्राथमिक शिक्षक भर्ती जल्द शुरू करने और रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डीएलएड प्रशिक्षण पूरा करने के बावजूद वर्षों से भर्ती नहीं होने के कारण हजारों अभ्यर्थी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।




