उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में 16 जून से सजेगा राष्ट्रीय तीरंदाजी महाकुंभ, 500 से अधिक खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

हरिद्वार, 13 जून। तीर्थनगरी हरिद्वार स्थित एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज का खेल मैदान 16 जून से राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता का गवाह बनेगा। देशभर के 500 से अधिक तीरंदाज इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। उनके सानिध्य में आयोजन का शुभारंभ भव्य रूप से किया जाएगा।

उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य एवं एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

आयोजन से जुड़े कुलदीप चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। देश के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल मैदान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल उत्तराखंड में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करेगी। आयोजन से हरिद्वार को खेल गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button