उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आज होगी राज्य नर्सिंग प्रवेश परीक्षा

हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा आयोजित राज्य नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 शनिवार को केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बहादराबाद में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न होगी।

कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही विश्वविद्यालय एवं शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रबंधन ने परीक्षार्थियों से समय का विशेष ध्यान रखने और परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button