जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर के.सी. शुक्ला ने की, जबकि संचालन सूर्यकुमार बाजपेयी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक से पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. अमित कुमार राय ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ. अमित कुमार राय ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और आगामी एमएलसी चुनाव के संदर्भ में भी विचार-विमर्श किया। वहीं डॉ. श्रवण कुमार गुप्ता ने भी शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए सुझाव दिए।
जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने जिले में शिक्षक सम्मेलन आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा। महिला विंग की जिलाध्यक्ष शैलजा सिंह राठौर ने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. डॉ. विवेक द्विवेदी ने संगठन को मजबूत बनाने के उपाय सुझाए, जबकि अनुराग सिंह ने कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी।
बैठक में शिक्षक अक्षय प्रताप सिंह ने संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे। सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रिका प्रसाद तिवारी ने शिक्षकों की पेंशन संबंधी समस्याओं को उठाया। इस अवसर पर शाहबाज आलम खान, हाजी उस्मान, सलोमी, संदीप सिंह, मोहम्मद आरिफ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।




