उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर उत्तराखंड में जश्न, सीएम धामी पहुंचे मुख्यालय

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। राजधानी देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और एक-दूसरे को बधाई दी गई।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में ‘झालमुड़ी’ का आनंद लिया, जो इस मौके पर खास आकर्षण रहा।

भाजपा नेताओं ने इस जीत को पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। वहीं, राज्यभर में भी कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने विजय का जश्न मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button