मुरादाबाद, 30 अप्रैल। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ की ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 18104 (अमृतसर–टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस) के मुरादाबाद स्टेशन पहुंचने के बाद, मुरादाबाद से लखनऊ ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकर रवि कुमार मीना को कोच M-1 में एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला।
जांच करने पर पता चला कि मोबाइल कोच की बर्थ संख्या 77 पर यात्रा कर रहे यात्री सुरजीत (जालंधर शहर से शाहगंज) का है। रवि कुमार मीना ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल सुरक्षित यात्री को वापस कर दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने खुशी जताते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे का आभार व्यक्त किया। रेलवे अधिकारियों ने भी इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।




