उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

डीएम ने लक्सर तहसील में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था परखी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को लक्सर तहसील कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में आमजन को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी देने और डेमो के लिए रखी गई मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, निगरानी व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उप स्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button