नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड संख्या-13 के नवोदय नगर स्थित शिवालिक गंगा विहार की गली संख्या-6ए एवं 8 सहित नवोदय चौक के सामने वाली सड़क के निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत शुभारंभ किया। निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर का समग्र विकास और सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। जनसमस्याओं और क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। बेहतर सड़कें आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही क्षेत्र की व्यवस्थाओं को भी मजबूत करती हैं। नगर पालिका का प्रयास शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकसित बनाना है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को जनअपेक्षाओं के अनुरूप पूरा करने में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।
इस दौरान सभासद दीपक नौटियाल एवं अवधेश राय, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, श्वेता सिंह, प्रदीप चंदेल, मुकेश रावत, बागेश्वरी बग्गा, दीपा सिंह, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान, नीरज प्रेमी, जटाशंकर श्रीवास्तव, रणविजय पांडे, नीलम रावत, मनीष चौहान, ममता, नेहा, ज्योति, कुसुम, निर्मला, हेमा, सरिता, रितु, उषा, अलका, अर्चना, गीता, कविता, रोशनी, काजल, आरोही, अंजना, संगीता, किरण, नव्या, हेमचंद्र मलकानी, विजय उपाध्याय, सुरेश चंद जोशी, प्रीति चौहान, विक्रम पुंडीर, अभिषेक, अंकित गुर्जर, राहुल गुर्जर, राहुल शर्मा, अजय पाल, हुकुम चंद कौशिक, विकास सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।




