उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से शुक्रवार को बरेली रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 18 ट्रेनों में सघन जांच कर बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने के कुल 296 मामले पकड़े गए। इन मामलों में रेलवे ने 2 लाख 19 हजार 160 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया।
मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि सिंह मीना ने किया। अभियान में 14 टिकट चेकिंग कर्मचारियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल के पांच जवान भी शामिल रहे।
जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 110, अनियमित यात्रा के 180, रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने के पांच और धूम्रपान का एक मामला पकड़ा गया। रेलवे अधिकारियों ने सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की।
अभियान के दौरान 14321, 14241, 14673, 15279, 15095, 13006, 14229, 15212, 22490, 14307, 22454, 15074, 13042, 14235, 15073, 15910 और 15211 सहित कुल 18 ट्रेनों की जांच की गई।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने, स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और धूम्रपान निषेध नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।




