उत्तराखंडगढ़वाल मण्डलहरिद्वार

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल से संरक्षित होगी हरिद्वार की विरासत

ज्ञान भारत मिशन से संरक्षित होगी हरिद्वार की प्राचीन ज्ञान विरासत, पांडुलिपियों का होगा डिजिटाइजेशन

हरिद्वार। जनपद की प्राचीन ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए ज्ञान भारत मिशन के तहत पांडुलिपियों का सर्वेक्षण, पंजीकरण और डिजिटाइजेशन किया जाएगा। बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

सीडीओ ने कहा कि ज्ञान भारत मिशन का उद्देश्य प्राचीन ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इसके लिए सार्वजनिक एवं निजी पुस्तकालयों, मंदिरों, आश्रमों, मठों, गुरुद्वारों और शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध दुर्लभ पांडुलिपियों की पहचान कर उनका समयबद्ध सर्वेक्षण किया जाए।

 

उन्होंने आमजन, धार्मिक संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों से अपील की कि उनके पास प्राचीन हस्तलिखित ग्रंथ या दुर्लभ ज्ञान सामग्री है तो उसकी जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। खंड शिक्षा अधिकारियों एवं संस्कृत महाविद्यालयों के माध्यम से भी जानकारी दी जा सकती है।

 

बैठक में बताया गया कि राज्य स्तर पर पतंजलि विश्वविद्यालय को नोडल संस्था बनाया गया है। पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा। सीडीओ ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय और नगर निगम सहित सभी संबंधित संस्थानों से समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button