उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनमनोरंजनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अमृत महोत्सव चौक से रामधाम एंट्री तक विकसित होगी ग्रीन बेल्ट, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया प्रथम चरण के कार्य का उद्घाटन

शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में नगर पालिका ने एक और पहल की है। अमृत महोत्सव चौक से रामधाम एंट्री तक ग्रीन बेल्ट विकसित करने के प्रथम चरण के कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर इस पहल के लिए आभार जताया।

शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि ग्रीन बेल्ट का निर्माण केवल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्रीन बेल्ट विकसित होने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित एवं हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करना उनका संकल्प है। नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों की यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

स्थानीय निवासियों ने ग्रीन बेल्ट विकसित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और शिवालिक नगर की सुंदरता में और निखार आएगा।

इस दौरान सभासद वीरेंद्र अवस्थी, नूतन वर्मा, हरिओम चौहान, पंकज चौहान, रमेश पाठक, डॉ. राजकुमार यादव, लज्जे राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अनिल राणा, हरेंद्र कुमार, अजय मलिक, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, अशोक उपाध्याय, आदित्य मलिक, आकाश पाल, संदीप चौधरी, हिमांशु अहलावत, अंशुल शर्मा, राजेश बालियान, श्वेता सिंह, निशा मलिक, सविता चौधरी, रविकांत गुप्ता, हरिकेश चौहान, सुरेंद्र करनावल, चतर सिंह यादव, दिनेश चौहान, सुंदरलाल सैनी, रोहित कुमार, भारत भूषण चौहान, विनीता सैनी, अनिता वर्मा, आनंद, आरके चौहान, शशि भूषण चौहान, बलजीत सिंह बामल, वीरेंद्र शेरावत, जेपी भारद्वाज, आरके गिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में एचआरडीए के अधिकारी, नगर पालिका कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button