उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

करवा चौथ पर वैश्य समाज की महिलाओं ने किया डांडिया, पारंपरिक वेशभूषा में बिखेरी छटा

करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में वैश्य समाज की महिलाओं की ओर से रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने डांडिया नृत्य और पारंपरिक गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर छटा बिखेरी।

इस अवसर पर नरेश रानी गर्ग ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, समर्पण और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। भारतीय परंपराओं में ऐसे त्योहार परिवारों को जोड़ने के साथ ही आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही, ये आयोजन प्राचीन भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और डांडिया नृत्य के साथ करवा चौथ की खुशियां साझा कीं। आयोजन में गोरी गर्ग, अर्चना गुप्ता, विनीशा गर्ग, निधि बंसल, प्रीति अग्रवाल, मंजू गुप्ता, पूनम गोयल, सौम्या गर्ग, अंजलि अग्रवाल, जूली अग्रवाल, रेखा मित्तल, साक्षी अग्रवाल, मीनाक्षी, सुरभि और अलका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button