उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं, अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहने संबंधी अखिलेश यादव के कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तराखंड के मान-सम्मान और गौरव से बड़ा कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से भी सवाल किया कि क्या वह अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के बयान से सहमत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। इस धरती ने देश को अनेक संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित महान व्यक्तित्व दिए हैं। ऐसे प्रदेश के लोगों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करना उनके स्वाभिमान और संघर्ष का अपमान है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबंधन की अपनी मजबूरियां हो सकती हैं, लेकिन उत्तराखंड की जनता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

राज्य आंदोलन की घटनाओं का किया जिक्र

सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा, मसूरी और खटीमा में हुई गोलीबारी की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता राज्य निर्माण के संघर्ष और आंदोलनकारियों के बलिदान को नहीं भूली है। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस टिप्पणी का समर्थन करती है या नहीं।

राहुल गांधी की टिप्पणी पर भी उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ और उन्होंने अपना जीवन देश की सुरक्षा तथा सेवा के लिए समर्पित किया है। धामी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भी अजीत डोभाल के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करते। उन्होंने कांग्रेस से इन टिप्पणियों पर भी जवाब देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव सर्वोपरि हैं। प्रदेश की जनता अपने इतिहास, संघर्ष और बलिदान का सम्मान करती है तथा राज्य के मान-सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चुप नहीं रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button